दिल्ली में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Jul 2020 7:31 AM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण शुक्रवार को पारा नियंत्रित रहा, लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार से लेकर बुधवार तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण शुक्रवार को पारा नियंत्रित रहा, इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो तीन दिन में छिटफुट बारिश होने की संभावना जतायी है. भारत मौसम केंद्र ने कहा है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित पूरे उत्तर पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया है.
भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार शहर में अगले दो तीन दिन में केवल हल्की बारिश होगी . उन्होंने बताया कि ‘मानसून की धुरी 27 जुलाई से पुन: उत्तर की ओर खिसकना शुरू हो जाएगी, जिससे सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शहर में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. ‘ सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. राजधानी में आर्द्रता 94 फीसदी रही.
इस साल एक जून को मॉनसून के मौसम की शुरूआत के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल दो दिन पहले 25 जून को मॉनसून दिल्ली आया था. राजधानी में मॉनसून के मौसम में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










