Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में हुड़दंग का वीडियो वायरल, AFC गेट फांदने वालों पर होगी FIR
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Feb 2025 11:04 PM
Delhi Metro Viral Video
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में हुड़दंग के वायरल वीडियो पर डीएमआरसी ने संज्ञान लिया है. स्वचालित किराया संग्रह (AFC ) गेट फांदने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी हो रही है.
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी की शाम को जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन में अचानक भीड़ बढ़ गई और जमकर हुड़दंग की गई. कई लोग एएफसी को फांदकर बाहर निकल आए. कुछ देर स्टेशन पर अराजक स्थिति पैदा हो गई थी. उस दौरान हुड़दंग का वीडिया कुछ लोगों ने बना लिया और वायरल कर दिया. अब इस मामले में डरएमआरसी कार्रवाई करने की तैयारी में है.
डीएमआरसी का आया बयान
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने हुड़दंग मामले में ट्वीट किया और कहा- “कुछ यात्रियों के एएफसी गेट कूदकर बाहर निकलने को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस बारे में बताना है कि घटना 13 फरवरी 2025 की शाम को मैजेंटा लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन की है. कुछ यात्रियों द्वारा एएफसी गेट को कूदकर बाहर निकलने के कारण कुछ समय के लिए यात्रियों की अस्थायी भीड़ उमड़ पड़ी थी. ऐसे यात्रियों को परामर्श देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त रूप से मौजूद थे और स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई. बल्कि, यह एएफसी गेट पर अचानक भीड़ उमड़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया थी.”
कार्रवाई करने की तैयारी में डीएमआरसी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई करने की तैयारी में है. बताया गया, “डीएमआरसी ने इस मामले का आवश्यक संज्ञान लिया है क्योंकि यह कानून और व्यवस्था का उल्लंघन है. यह सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. डीएमआरसी पहले से ही एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर रही है.”
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: नगर निकाय चुनाव में सभी 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










