रायगढ़ से गयाजी जा रही बस जोरी में पलटी, छह गंभीर रूप से घायल

चतरा-डोभी रोड पर मुरैनवा टोल प्लाजा के पास पलटी बस (ऊपर) और सदर अस्पताल में घायलों से मिलने गए सांसद कालीचरण सिंह (बाएं नीचे) और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता. फोटो: प्रभात खबर
Road Accident: चतरा-डोभी मार्ग पर जोरी के मुरैनवा टोल प्लाजा के पास रायगढ़ से गयाजी जा रही बस टायर ब्लास्ट होने से पलट गई. हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए. सभी को सदर अस्पताल चतरा लाया गया, एक को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
चतरा से मो तसलीम की रिपोर्ट
Road Accident: चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के मुरैनवा टोल प्लाजा के समीप बदन नामक यात्री बस पलट गई. इससे बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में बिहार जहानाबाद के राकेश कुमार (पिता रामाकांत शर्मा), गया जिला वजीरगंज के अड़मा निवासी रंधीर कुमार (पिता स्व कृष्णदेव सिंह), गया जिला डुमरिया के गोशाला निवासी सुशील कुमार (पिता अंबिका भुईयां), चतरा जिले के प्रतापपुर के एघारा पंचायत जुड़ी निवासी अमृत कुमार (पिता चरितर भारती), बगरा निवासी सुजीत कुमार (पिता ब्रह्मदेव महतो) और कमलेश कुमार शामिल हैं. सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल चतरा लाया गया, जहां सुजीत की स्थिति गंभीर देख तुरंत हजारीबाग रेफर कर दिया गया.
रायगढ़ से गयाजी जा रही थी बस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिहार के गयाजी जा रही थी. इस दौरान मुरैनवा टोल प्लाजा के पहले बस का अगला टायर ब्लास्ट कर गया. इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने के बाद राहगीरों ने इसकी जानकारी चतरा सदर, वशिष्ठ नगर जोरी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई. सूचना पाकर वशिष्ट नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. राहगीरों के सहयोग से घायलों को कई एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल भेजा गया.
बस में क्षमता से अधिक थी सवारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. बस के छत पर कई यात्री बैठे हुए थे. इस तरह यात्री बस लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़कर क्षमता से अधिक यात्री को लेकर चलते हैं, लेकिन परिवहन विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है.
अफरा-तफरी का रहा माहौल
बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सभी यात्री अपने-अपने साथी ढूंढते नजर आए. वहीं, काफी संख्या में राहगीर भी वहां रुककर बस से यात्रियों को निकाला. घटना में किसी की मौत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, घायल छह लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां पांच का इलाज चल रहा है. वहीं, सुजीत को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया.
सोते रह गए यात्री, दुर्घटना में हुए घायल
यात्रा के दौरान दो यात्री को बगरा में उतरना था, लेकिन नींद आने के कारण वह निर्धारित स्थान पर नहीं उतर सके. आगे चलकर वाहन पलट गई. इसमें दोनों घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल सुजीत कुमार को भी बगरा उतरना था. हजारीबाग अस्पताल भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, गोला में शोक की लहर
सांसद और पूर्व मंत्री पहुंचे सदर अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद कालीचरण सिंह और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता सदर अस्पताल पहुंचे. इन दोनों ने घायलों का हाल जाना. इस दौरान चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज करने की बात कही.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के लोहार टोला में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




