बिहार में अब हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे मां मुंडेश्वरी धाम, इस दिन से शुरू होगी खास सेवा
मुंडेश्वरी धाम की तस्वीर, सर्कल में हेलीकॉप्टर
Bihar Heli Tourism Service: बिहार सरकार जल्द ही हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा शुरू करने जा रही है. 'मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म सेवा योजना 2026' के तहत पहले चरण में श्रद्धालु और पर्यटक हवाई रास्ते से मां मुंडेश्वरी धाम पहुंच सकेंगे. सरकार का मानना है कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और कैमूर जिले की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.
Bihar Heli Tourism Service: बिहार सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म सेवा योजना 2026’ को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. इस योजना का मकसद राज्य के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पर्यटकों की आसान और आरामदायक पहुंच सुनिश्चित करना है. सरकार का मानना है कि इससे पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी.
पहले चरण में मां मुंडेश्वरी धाम शामिल
योजना के पहले चरण में कैमूर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां मुंडेश्वरी मंदिर को शामिल किया गया है. यह मंदिर देश के प्राचीन और ऐतिहासिक शक्तिपीठों में गिना जाता है. यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.
कैमूर में लंबे समय से थी जरूरत
कैमूर जिले की भौगोलिक स्थिति और दूरी को देखते हुए लंबे समय से बेहतर हवाई संपर्क की मांग की जा रही थी. सड़क मार्ग से यात्रा में काफी समय लगता है. ऐसे में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
रियायती दरों पर मिलेगी सुविधा
इस योजना के तहत बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना पर्यटकों और श्रद्धालुओं को रियायती दरों पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराएगा. इससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
छोटे हेलीकॉप्टरों का होगा इस्तेमाल
हेली टूरिज्म सेवा के संचालन के लिए ‘प्लस-टू’ सीटर श्रेणी के हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जाएगा. इन हेलीकॉप्टरों के जरिए यात्रियों को सुरक्षित और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा.
15 जुलाई से शुरू होगा पहला चरण
योजना का पहला चरण 15 जुलाई 2026 से 15 जनवरी 2027 तक संचालित करने का प्रस्ताव है. इस दौरान नियमित रूप से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार इसके परिणामों का आकलन करने के बाद आगे विस्तार पर भी विचार कर सकती है.
पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा
सरकार को उम्मीद है कि इस सेवा के शुरू होने से मां मुंडेश्वरी धाम आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी. साथ ही कैमूर जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा. योजना का लाभ लेने के लिए पर्यटकों को निर्धारित पैकेज का चयन करना अनिवार्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










