सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में फेफड़ों तक फैले कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी, मरीज को मिली नई जिंदगी
Savera Cancer Hospital
Savera Cancer Hospital: सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा से जंग जीत चुके दानापुर के 50 साल के मरीज के सामने तब नई चुनौती खड़ी हो गई, जब कैंसर फेफड़े तक फैल गया. सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से सफल सर्जरी कर फेफड़े के कैंसरग्रस्त हिस्से को हटाया और मरीज को नई जिंदगी दी.
Savera Cancer Hospital: सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में दानापुर के 50 साल के मरीज की फेफड़े में फैले कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई. मरीज पहले सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा (मांसपेशियों के कैंसर) से पीड़ित था. उपचार और कीमोथेरेपी के बाद वह स्वस्थ हो गया था, लेकिन बाद में कैंसर फेफड़े के दाहिने हिस्से के अपर लोब तक फैल गया था. इसके बाद मरीज इलाज के लिए सवेरा कैंसर हॉस्पिटल पहुंचा.
अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. वी.पी. सिंह के नेतृत्व में डॉ. आकाश, डॉ. राहुल सिंह और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विशाल अजीत की टीम ने लगभग दो घंटे में जटिल रोबोटिक सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया. सर्जरी के दौरान फेफड़े के दाहिने अपर लोब के कैंसरग्रस्त हिस्से को रोबोटिक तकनीक की मदद से हटाया गया.
डॉ. वी.पी. सिंह ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी बिना छाती को पूरी तरह खोले की गई. रोबोटिक सिस्टम के माध्यम से थोरैक्स में प्रवेश कर कैंसर प्रभावित हिस्से को अत्यंत सटीकता के साथ निकाला गया. इस तकनीक से रक्तस्राव कम होता है, दर्द कम होता है और मरीज तेजी से स्वस्थ होता है.
उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी कैंसर के जटिल मामलों में एक प्रभावी और आधुनिक विकल्प बनकर उभर रही है. सफल ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










