आंख तरेरने वाले चीन को क्यों गले लगा रही केन्द्र सरकार, अरविंद केजरीवाल का तंज, कहा- बैन करो चीनी सामान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Dec 2022 2:26 PM

विज्ञापन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने महंगाई समेत चीन को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार चीनी सामनों पर बैन क्यों नहीं लगाती. केजरावाल ने कहा कि सीबीआई और ईडी के कारण अमीर लोग देश छोड़कर जा रहे हैं.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चीन को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चीन सीमा पर घुसपैठ कर रहा है, आंखें तरेर रहा है. हम पर हमला कर रहा है. लेकिन केन्द्र सरकार का कहना है कि सब ठीक है. उन्होंने कहा कि भारत को चीन के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए.

बंद हो चीन से सामान खरीदना: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चीन जब भारत पर हमला कर रहा है, तो बीजेपी नीत केंद्र सरकार उससे आयात जारी रखने की अनुमति क्यों दे रही है. वो चीन का बहिष्कार क्यों नहीं करती है. केजरीवाल ने कहा कि मैं लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील करता हूं. हम भारतीय उत्पाद खरीदेंगे भले ही उनकी कीमत दोगुनी क्यों न हो. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चीनी सामानों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए.

चीनी सामानों पर लगे प्रतिबंध: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चीन की ओर से हमारी सीमा पर हमले अक्सर होते रहते हैं. केजरीवाल ने कहा कि हमारे जवान चीनी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देते हैं लेकिन इसमें जवानों की भी कभी-कभी जान चली जाती है. ऐसे में हमले चीन का बहिष्कार कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि चीन के साथ अभी 95 Billion डॉलर का व्यापार हो रहा है. उन्होंने पूछा की केंद्र की क्या मजबूरी है कि वो चीन से व्यापार बढ़ती जा रही है.

उद्योगपति, अमीर छोड़ रहे हैं देश: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उद्योगपति और अमीर लोग भारत छोड़ रहे हैं, क्योंकि बीजेपी सरकार उन्हें काम नहीं करने दे रही है. भारत सरकार ईडी और सीबीआई को उनके पीछे लगा रही है. उन्होंने कहा कि क्यों इंडिया को भगा रहे हो और चीन को गले लगा रहे हो. उन्होंने कहा कि बीते 5 से 7 साल में 12.5 लाख लोग देश छोड़कर गए. उद्योगपतियों के पीछे सीबीआई और ईडी छोड़ा जाता है और चोर-उचक्कों को पार्टी में जगह दी जाती है.

महंगाई को लेकर केंद्र पर हमला: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने महंगाई को लेकर भी केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता बहुत परेशान हैं. केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक देश में महंगाई की दर 7 फीसदी है, वहीं दिल्ली में 4 फीसदी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का सबसे सस्ता शहर है, क्योंकि यहां हम सारी सुविधाएं फ्री देते हैं. केजरीवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा महंगाई बीजेपी शासित राज्यों में है.

Also Read: समुद्र में भी ड्रैगन की खैर नहीं, चीन के मंसूबे रह जाएंगे धरे के धरे, नौसेना में शामिल हुआ INS मोरमुगाओ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola