नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, पंजाब के गुरदासपुर में फिर दिखा ड्रोन, जवानों की फायरिंग के बाद वापस लौटा पाक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Dec 2022 10:40 AM
पाकिस्तीन की ओर ड्रोन के जरिये नशीले पदार्थ और हथियारों को भेजने का सिलसिला जारी है. आज यानी रविवार को फिर सीमापार पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन भारतीय सीमा में नजर आया. हालांकि ड्रोन दिखते ही बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद वो वापस पाकिस्तान की ओर मुड़ गया.
पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर ड्रोन भेजने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला पंजाब के गुरदासपुर का है. जिले के डेरा बाबा नानक में बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी पर 250 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया. जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग शुरू दी. फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया. वहीं, घटना के बाद आसपास के इलाकों में सर्च किया जा रहा है.
Punjab | A Pakistani drone was seen inside the Indian territory, at a height of 250 metres, at the Chandu Wadala post of BSF in Dera Baba Nanak, Gurdaspur district. The drone went back to the Pakistani side after the jawans fired at it. Search in the nearby areas is underway. pic.twitter.com/Y8sVAde8ay
— ANI (@ANI) December 18, 2022
गौरतलब है कि बीते काफी समय से पाकिस्तान की ओर से भारत के जम्मू कश्मीर और पंजाब के विभिन्न इलाकों में ड्रोन भेज रहा है. इसके पहले पंजाब के फाजिल्का जिले में पाकिस्तानी ड्रोन आया था. जिसे बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया था. बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान हेरोइन की खेप बरामद की गई थी. जिसे जवानों ने जब्त कर लिया था.
इससे पहले 5 दिसंबर को पंजाब के अमृतसर स्थित रोरनवाला कलां में भी हेरोइन की खेप लेकर पाकिस्तान से ड्रोन आया था. हालांकि ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया था. नवंबर महीने में भी पाकिस्तान की ओर से पंजाब के अमृतसर के चाहरपुर में ड्रोन भेजा गया था. भारतीय सीमा में घुसने के बाद बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया था.
ड्रोन के जरिए पाकिस्तान भेजता है नशीले पदार्थ और हथियार: गौरतलब है कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिये भारत में नशीले पदार्थ और हथियार भेजता है. काफी समय से सीमा पार से ड्रोन आने का सिलसिला जारी है. हमारे सीमा पर तैनात जवान अधिकांश बार ड्रोन को मार गिराते है. लेकिन इसके बाद भी ड्रोन भेजने का सिलसिला नहीं थम रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










