दिल्ली हिंसा और कोरोना के मद्देनजर होली नहीं खेलेंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली हिंसा में कम से कम 42 लोगों की मौत हुई और 200 से अधिक घायल हुए
नयी दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले दिनों संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ भड़की हिंसा और कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होली नहीं मनाने का फैसला किया है. दिल्ली हिंसा ने राष्ट्रीय राजधानी को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है. हालांकि पुलिस की लगातार गस्ती के कारण जिंदगी पटरी पर लौट रही है. इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिंसा के मद्देनजर होली नहीं मानाने का फैसला किेया है.
केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरल के एक मामले सामने आने के बाद लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. आज उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरल से प्रभावित एक व्यक्ति के संपर्क में 88 लोग आ गये हैं, जिनकी जांच की जाएगी.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में हुए सांप्रदायिक दंगों के आलोक में वह होली नहीं मनायेंगे. केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह और उनकी पार्टी के विधायक दंगों के कारण होली नहीं मनायेंगे.
केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं. संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के दौरान उत्तरपूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 200 से अधिक घायल हुए थे.
* कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के व्यक्ति के सम्पर्क में आए 88 लोग
कोरोना वायरल ने भारत में दशतक दे दिया है, देश की राजधानी दिल्ली में पहला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गयी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के व्यक्ति के सम्पर्क में आये 88 लोगों की पहचान की गई है, उन सभी की जांच की जाएगी.
केजरीवाल ने कहा, हम स्थिति को लेकर चिंतित हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कोरोना वायरस पर मेरे नेतृत्व में कार्यबल का गठन हुआ है, सभी संबंधित पक्ष इसका हिस्सा होंगे. केजरीवाल ने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो लेडी हार्डिंग अस्पताल और एलएनजेपी अस्पताल में भी कोरोना वायरस जांच प्रयोगशाला बनाई जाएगी. उन्होंने कहा, टास्क फोर्स के सदस्यों से कोरोना वायरस से आपात स्थिति की तरह निपटने के लिए कहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के नगर निगम उन चार देशों से आने वाले पर्यटकों से संपर्क कर रहे हैं और उनकी जांच करवा रहे हैं जहां कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं. शहर के होटलों और अतिथि गृहों में भी जांच की जा रही है. केजरीवाल ने बताया कि आपात स्थिति के मद्देनजर 19 सरकारी और छह निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










