MCD Election 2022: AIMIM और ASP गठबंधन कर लड़ेंगे दिल्ली एमसीडी का चुनाव, ‍BJP और AAP पर साधा निशाना

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Nov 2022 9:03 PM

विज्ञापन

Delhi MCD Election 2022: सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और भीम आर्मी का संगठन आजाद समाज पार्टी (ASP) गठबंधन के तहत शहर के अल्पसंख्यक और दलित बहुल इलाकों की 100 वार्डों पर एमसीडी का चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव को लेकर राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं. आम आदमी पार्टी ने प्रचारकों की लिस्ट के साथ-साथ चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया. इसी कड़ी में अब खबर है कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का संगठन आजाद समाज पार्टी (ASP) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.

सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और भीम आर्मी का संगठन आजाद समाज पार्टी (ASP) गठबंधन के तहत शहर के अल्पसंख्यक और दलित बहुल इलाकों की 100 वार्डों पर एमसीडी का चुनाव लड़ेंगे. दोनों दलों के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में में कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर दिल्ली एमसीडी का चुनाव लड़ेगी.

ऐसे होगा सीटों का बंटवारा: एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने पीसी में बताया कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 100 में ये 68 वार्ड चुनाव लड़ेगी. जबकि बाकी  32 वार्डों में आजाद समाज पार्टी अपनी किस्मत आजमाएगी. एआईएमआईएम दिल्ली इकाई के अध्यक्ष कलीमुल हफीज ने बताया कि दोनों पार्टियों के नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ने के फैसले को उनके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने अनुमति दी थी.

BJP और AAP पर लगाया आरोप: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों दलों के नेताओं में आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. कलीमुल हफीज ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आप दोनों ने उन इलाकों की उपेक्षा की है जहां मुस्लिम और दलित रहते हैं. कलीम ने बताया कि दिल्ली की कुल आबादी में मुस्लिम 15 फीसदी और दलित 16 फीसदी हैं.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव में AAP का बेड़ा पार लगाएंगे ये 30 स्टार प्रचारक जानिए कौन-कौन हैं शामिल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola