ePaper

दिल्ली से ओडिशा जा रहा ट्रक झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा, मच गई टमाटर की लूट

Updated at : 22 May 2024 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
tomato loot in east singhbhum jharkhand

ट्रक पलटने के बाद सड़क पर बिखड़े टमाटर. फोटो : प्रभात खबर

दिल्ली से ओडिशा जा रहा एक ट्रक झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. इसके बाद उस पर लदे टमाटर की लूट मच गई. पुलिस ने पहुंचकर लोगों को खदेड़ा.

विज्ञापन

दिल्ली से ओडिशा जा रहा एक ट्रक झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. ट्रक के पलटते ही टमाटर की लूट मच गई. जी हां. उस ट्रक पर टमाटर लगा था और पलटने के बाद यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखर गया.

झारखंड के गालूडीह में कंटेनर को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर ट्रक ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक पलट गया और उस पर लदा करीब 25 टन टमाटर सड़क पर बिखर गया. इसके बाद देखते ही देखते लोगों ने टमाटर लूट लिए.

कंटेनर को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक और बिखरे टमाटर. फोटो : प्रभात खबर

दुर्घटना की वजह से कुचलकर काफी मात्रा में टमाटर हुआ बर्बाद

दुर्घटना की वजह से काफी मात्रा में टमाटर कुलकर बर्बाद हो गया. इस दुर्घटना की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह में हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि गालूडीह थाना क्षेत्र के नारेगा के पास एक कंटेनर खड़ा था.

देखते ही देखते आधे से अधिक टमाटर की हो गई लूट

इसी दौरान टमाटर लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को ठोकर मार दी. कंटेनर को ठोकर मारने के बाद ट्रक पलट गया और उस पर लदे सारे टमाटर बिखर गए. देखते ही देखते आधे से अधिक टमाटर की लूट हो गई.

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास उमड़ी भीड़. फोटो : प्रभात खबर

दुर्घटना में ट्रक चालक को लगी है हल्की चोट

दुर्घटना में ट्रक के चालक को हल्की चोट लगी है. चालक ने पूछने पर बताया कि उसने दिल्ली में टमाटर लोड किया था. उसकी डिलीवरी देने के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर जा रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हो गई. बाद में पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा.

इसे भी पढ़ें : सब्जी कारोबारी के चालक ने तैयार की थी शिवम बस में डकैती की योजना

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola