Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले पर बोले अमित शाह- जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :06 Jan 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah

Amit Shah

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया. जिसमें एक ड्राइवर सहित 9 जवान शहीद हो गए. नक्सली हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों एक वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिय. जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 8 जवान और एक चालक शहीद हो गए. जवानों की शहादत पर दुख जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “बीजापुर में IED ब्लास्ट में DRG के जवानों को खोने की सूचना से अत्यंत दु:खी हूं. वीर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इस दुःख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. हम मार्च 2026 तक भारत की भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे.”

पिछले दो साल में नक्सलियों को सबसे बड़ा हमला

पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर माओवादियों का यह सबसे बड़ा हमला है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास दोपहर करीब 2.15 बजे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक वाहन को उड़ा दिया. यह घटना तब हुई जब दंतेवाड़ा जिले के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान नक्सल विरोधी अभियान के बाद अपनी एसयूवी कार से लौट रहे थे.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxal IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, IED विस्फोट में 9 जवान शहीद

DRG क्या है?

DRG राज्य पुलिस की एक इकाई है और इसमें ज्यादातर स्थानीय आदिवासियों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को भर्ती किया जाता है.

धमाका इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर हो गया 10 फुट से ज्यादा गहरा गड्ढा

नक्सलियों ने जो आईईडी विस्फोट किया है, उसकी भयावहता इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाके के बाद घटनास्थल में एक बड़ा गड्ढा हो गया है, जो 10 फुट से ज्यादा गहरा है. हमले में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन का एक हिस्सा पास के एक पेड़ पर भी लटका हुआ देखा गया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी कहा- जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

नक्सली घटना पर छत्तीसढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा, कहा कि बस्तर क्षेत्र में जारी नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली हताश हैं और इसलिए इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola