छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 10 मजदूरों की मौत, बॉयलर फटने से हुआ हादसा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Apr 2026 8:51 PM
पावर प्लांट में विस्फोट के बाद उठता धुआं, फोटो- पीटीआई
Power Plant Blast in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को वेदांता के पावर प्लांट के बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है.
Power Plant Blast in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार (13 अप्रैल) को वेदांता पाववर प्लांट के बॉयलर में हुए विस्फोट में 10 मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में 23 मजदूर घायल हुए हैं. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि घटना जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई गांव में हुई जहां वेदांता कंपनी के पावर प्लांट के बॉयलर के ट्यूब में विस्फोट हो गया.
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने कहा- यह बहुत ही दुखद हादसा है. भगवान मृतकों की आत्मा को शांति दें. दुख की घड़ी में हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है. इस हादसे की जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
तीन मजदूरों ने घटना स्थल पर ही तोड़ा दम
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय वहां काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे. अधिकारी ने बताया कि तीन श्रमिकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. बाती छह मजदूरों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. घटना में घायल मजदूरों को रायगढ़ के एक अस्पताल भर्ती कराया गया है. इनमें कुछ की हालत गंभीर है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंची और वहां से मजदूरों को बाहर निकाला.
पुलिस कर रही है घटना की जांच
प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्लांट में बड़ी संख्या में पुलिस दल को तैनात किया गया है. वेदांता पावर प्लांट के प्रवक्ता ने घटना पर कहा- आज (मंगलवार) दोपहर को सिंघीतराई संयंत्र की एक बॉयलर यूनिट में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें यूनिट का संचालन और रखरखाव करने वाले उप-ठेकेदार एनजीएसएल के कर्मचारी शामिल थे. हमारी पहली प्राथमिकता यह तय करना है कि प्रभावित सभी लोगों को सबसे बेहतर इलाज मिले.
छत्तीसगढ़ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में हुए हादसे पर गहरा शोक जताया है. पीएमओ द्वारा जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है और जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










