आदिवासी बच्चों की शिक्षा पर फोकस, शिक्षकों की भर्ती से मजबूत होगी छत्तीसगढ़ की स्कूल व्यवस्था
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Photo: X)
छत्तीसगढ़ में आदिवासी और दूरदराज के इलाकों के बच्चों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने की दिशा में सरकार अब स्कूलों की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दे रही है. शिक्षकों की भर्ती से खाली पदों को भरने के साथ ही ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बेहतर होने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. स्कूलों में नए संसाधन, आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके साथ ही शिक्षकों को भी नई तकनीक और प्रशिक्षण के जरिए सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा दे सकें. सरकार का मानना है कि जब शिक्षक सक्षम होंगे, तभी बच्चे बेहतर तरीके से सीख पाएंगे और आगे बढ़ेंगे. मजबूत और आत्मविश्वास से भरे शिक्षक ही आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और अवसर दे सकते हैं. यही सशक्त पीढ़ी आगे चलकर मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव तैयार करेगी.
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर कुछ पोस्टर शेयर किये. इसमें उन्होंने आगे के प्लान के बारे में बताया. नीचे देखें पूरी बात.
आदिवासी बच्चों पर सरकार का ध्यान
- आदिवासी बच्चों के लिए Robotics और AI शिक्षा
- IIT की तर्ज पर जशपुर, बस्तर, कबीरधाम, रायपुर और रायगढ़ में प्रौद्योगिकी संस्थानों का निर्माण
- छत्तीसगढ़ के युवाओं को वित्तीय बाजार एवं वित्तीय नियोजन में कौशल के लिए NSE के साथ Student Skilling Programme
सशक्त होते शिक्षक, समृद्ध होता शिक्षा का स्तर
- 7,330 नवनियुक्त शिक्षकों को अधिष्ठापन प्रशिक्षण
- 19,557 शिक्षकों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण
- 60 हजार प्राथमिक शिक्षकों का Orientation
शिक्षक बढ़ेंगे, शिक्षा होगी बेहतर
- 3,343 पदों पर सीधी भर्ती
- 625 सहायक प्राध्यापक एवं 595 प्राध्यापक पदों पर भर्ती जारी
- 848 Special Educator पदों की स्वीकृति
विद्यार्थियों को सहारा, सपनों को संवारा
- सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए ₹30,000 का संबल
- कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना
- नक्सल प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए