मुजफ्फरपुर में झाड़ी से मिला लापता युवक का शव, जानवर ने नोंच खाया था एक हाथ, जांच में जुटी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2023 4:52 PM

विज्ञापन

बिहार में हत्या की वारदातों में अचानक बढोतरी देखने को मिल रही है. आम और मामूली बातों पर लोग हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पटना हो या मुजफ्फरपुर अधिकतर जगहों पर यही हाल है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है. यहां पिछले दो दिन से लापता एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बिहार में हत्या की वारदातों में अचानक बढोतरी देखने को मिल रही है. आम और मामूली बातों पर लोग हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पटना हो या मुजफ्फरपुर अधिकतर जगहों पर यही हाल है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है. यहां पिछले दो दिन से लापता एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. युवक का शव शुक्रवार को झाड़ियों से बरामद हुआ. मृतक की पहचान 21 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से बिजली मिस्त्री था. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढाई इलाके की है.

कई दिनों तक घर नहीं आता था संजय

घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजय दो दिन पहले अपने तीन चार दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बावजूद संजय का कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था. इसी बीच, शुक्रवार की सुबह उसका शव झाड़ियों से बरामद किया गया. युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं. ऐसा लगता है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गयी है. परिजनों ने बताया कि संजय पहले भी घर से कई-कई दिनों तक गायब रहता था. उन्हें लगा कि वह खुद वापस लौट आएगा, लेकिन इस बार वो वापस नहीं लौटा.

एक हाथ जानवर ने नोंच खाया

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने संजय की बेरहमी से हत्या की है. मृतक के गले पर रस्सी के निशान मौजूद है और उसका एक हाथ किसी जंगली जानवर ने नोंच खाया है. पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन