ePaper

छपरा में चिल्लाती रही महिला, साड़ी खींचते रहे बदमाश, छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 06 Oct 2021 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा में चिल्लाती रही महिला, साड़ी खींचते रहे बदमाश, छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, तीन आरोपित गिरफ्तार

छपरा में शर्मसार करनेवाली एक घटना हुई है. छपरा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक के पीछे सवार महिला के साथ कुछ बदमाश दुर्व्यवहार कर रहे हैं.

विज्ञापन

पटना. छपरा में शर्मसार करनेवाली एक घटना हुई है. छपरा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक के पीछे सवार महिला के साथ कुछ बदमाश दुर्व्यवहार कर रहे हैं. कुछ बदमाश महिला के प्राइवेट पार्ट को टच कर रहे हैं. डरी हुई महिला खुद के कपड़े संभालने का प्रयास करती हुई दिख रही है.

यह शर्मसार करने वाला वीडियो दरियापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर रेल कारखाना से दरिहरा चवंर होकर दरिहरा सरैया गांव जाने वाली मुख्य सड़क का है. इस वीडियो में महिला चिल्ला रही है, लेकिन कुछ लोग महिला को दबोचने की कोशिश कर रहे हैं. महिला अश्लील व्यवहार कर रहे पुरुषों के चंगुल से छूटना चाह रही है, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है.

मामला दो सप्ताह पहले का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पीड़िता एक पुरुष के साथ बाइक पर जा रही थी. इसी दौरान पूछताछ के नाम पर कुछ लोगों ने जंगल में उन्हें रोका. पहले बातचीत करते रहे और फिर महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया.

विरोध करने पर महिला के साथ जा रहे पुरुष के साथ हाथापाई करने लगे. काफी मिन्नतों के बाद जब दोनों वहां से रवाना हुए तो महिला के कपड़े खींचने लगे. इस दौरान एक साथी विडियो बनाता रहा. प्रभात खबर के पास वीडियो है, लेकिन हम आपको दिखा नहीं सकते हैं.

इस वीडियो को यूथ आरजेडी ने शेयर किया है. उन्होंने शेयर करते हुए लिखा है कि देश में रोज इस तरह की घटनाओं को बेखौफ अपराधी अंजाम देते हैं. इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस की कई टीम इसकी जांच कर रही है.

घटना को सत्यापित करने का काम जारी है. जांच के क्रम में छेड़छाड़ कर रहे सभी युवकों की पहचान कर ली गयी है. उनमें से तीन की गिरफ्तारी भी हो गयी है. शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन