Bihar Weather: अलनीनो इफेक्ट के कारण बिहार में इस साल कड़ाके की ठंड के आसार कम...
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2023 5:28 AM
बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन और बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 25 नवंबर के आसपास हवा का पैटर्न पछुआ से पुरवैया होने की उम्मीद है.
इस बार की सर्दी कम कंपायेगी. सर्दी के सीजन में तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेगा. ऐसा ‘अलनीनो‘ इफेक्ट की वजह से होने के आसार हैं. नवंबर माह का तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहा है. खास बात है कि राज्य में छा रही धुंध तापमान कम होने की वजह से नहीं, बल्कि प्रदूषण की वजह से देखी जा रही है. आइएमडी पटना की जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटे में बिहार में पुरवैया चलने की संभावना है. दरअसल बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन और बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 25 नवंबर के आसपास हवा का पैटर्न पछुआ से पुरवैया होने की उम्मीद है. इससे प्रदेश में काफी मात्रा में नमी बढ़ जायेगी. इससे विशेष रूप से रात के पारे में बढ़ोतरी होने का अनुमान है. आइएमडी के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अलनीनो इफैक्ट से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता काफी कम रहने की संभावना है. अक्तूबर-नवंबर में जो भी पश्चिमी विक्षोभ बने, वे अलनीनो की वजह से अप्रभावी साबित हो रहे हैं. दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से ही उत्तरी भारत में ठंड पड़ती है.
एक जलवायु संबंधी घटनाहै, जो पूर्वी प्रशांत महासागर में सतही जल केअसामान्य रूप से गर्म कर देता है. इससे समुद्र का तापमान भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि सर्दियों में भी पारा सामान्य से कुछ अधिक हो जाताहै.
मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इस तरह न्यूनतम तापमान में तीन दिनों में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट केअनुसार अगले 24 घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










