बेगूसराय में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, जमीन के टुकड़े के लिए बड़े ने कुदाल से काटकर छोटे भाई की ली जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2022 3:21 PM
फिलहाल पुलिस आरोपी मोहन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.
बेगूसराय. बेगूसराय के चकिया सहायक थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक भाई ने दूसरे भाई की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. शुक्रवार को इसी विवाद में झड़प हिंसक हो गयी और बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.
मृतक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 यारी टोला सिमरिया निवासी शिवनंदन राय के 35 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हत्यारा भाई मोहन अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था और अब उसकी नजर छोटे भाई शंभू की जमीन पर थी. आरोपी मोहन छोटे भाई की जमीन पर कब्जा करना चाहता था. इसको लेकर वह अक्सर शंभू के साथ मारपीट भी किया करता था.
परिजनों की मानें तो आरोपी मोहन नशे का आदि हो चुका था. नशे के लिए वह कुछ भी कर सकता था, मोहन की बुरी आदतों से परिवार के लोग परेशान थे, छोटा भाई शंभू मोहन का विरोध करता था. शुक्रवार की रात शंभू घर से कुछ दूर स्थित अपने डेरे पर सोया हुआ था. इसी दौरान आरोपी मोहन ने कुदाल से काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहन मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गयी है. फिलहाल पुलिस आरोपी मोहन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










