ePaper

बिहार : हाजीपुर में 2 युवकों की हत्या को लेकर तनाव, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस जीप फूंकी

Updated at : 12 May 2017 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : हाजीपुर में 2 युवकों की हत्या को लेकर तनाव, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस जीप फूंकी

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में दोलोगों की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या करदियेकी घटनाकोलेकरइलाकेमें तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया. मामला वैशाली जिले के हाजीपुर में औद्योगिक थाने के चाणक्या कालोनी से जुड़ा है. जहां गुरुवार की देर रात करीब […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में दोलोगों की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या करदियेकी घटनाकोलेकरइलाकेमें तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया. मामला वैशाली जिले के हाजीपुर में औद्योगिक थाने के चाणक्या कालोनी से जुड़ा है. जहां गुरुवार की देर रात करीब एक दर्जन बदमाशों ने दो युवकों की ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी. इसमें एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बिहार : औरंगाबाद के रफीगंज में लापता 7 वर्षीय मासूम का शव कुएं से बरामद, 3 गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात चार लोगों पर एक दर्जनअपराधियों ने हमला कर दिया. जिन चार लोगों पर हमला हुआ, वे भी अपराधी प्रवृति के थे. इस घटना में एक युवक वहां से भागने में सफल हो गया. जबकि तीन अन्य युवकों पर ईंट अौर पत्‍थर से जमकर प्रहार किया गया.जिससेदो युवकों की मौके परहीमौतहो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है.

शर्मसार : डांट-फटकार कर मासूम छात्रा को दूसरे कमरे में ले गया शिक्षक, फिर किया ये करतूत

घटना के बाद शुक्रवार की सुबह मृतकों का पोर्स्टमॉर्टम किया गया. इसके बाद लोग दाह संस्‍कार के लिए कोन्‍हारा घाट ले गये. वहां उन्होंने देखा कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने का भी निशान है.जिसके बाद लोग आक्रोशित होगयेऔर सामने से आ रही पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया. फिर उसे आग के हवाले कर दिया. घटना के माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन