बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने मुजफ्फरपुर सांसद की गैस एजेंसी में की लूटपाट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 12:33 PM

विज्ञापन

हाजीपुर : वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना खेत्र के दिघी गांव स्थित निषाद गैस एजेंसी पर नकाबपोश अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह धावा बोलकर लूटपाट की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर सदर थाना खेत्र के दिघी गांव […]

विज्ञापन

हाजीपुर : वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना खेत्र के दिघी गांव स्थित निषाद गैस एजेंसी पर नकाबपोश अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह धावा बोलकर लूटपाट की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर सदर थाना खेत्र के दिघी गांव स्थित निषाद गैस एजेंसी पर नकाबपोश अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह धावा बोल दिया. बाइक पर आये तीन नकाबपोश अपराधियों ने गैस एजेंसी के कर्मी को पिस्टल की बट से मार कर घायल कर दिया और लूटपाट की. बताया जाता है कि निषाद गैस एजेंसी मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद अजय निषाद की है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि अपराधियों ने गैस एजेंसी कर्मी से करीब 70 हजार रुपये से लूट लिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन