गांधी सेतु पर जाम में घंटों फंसे लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : उत्तर बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार की रात से ही जाम की समस्या बनने लगी थी. स्थिति यह थी कि मंगलवार की सुबह से ही गांधी सेतु पर लगे भीषण जाम के कारण वाहन रेंगते रहे. ऐसे तो कोई ऐसा दिन नहीं जब सेतु पर वाहन चालकों […]
विज्ञापन
हाजीपुर : उत्तर बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार की रात से ही जाम की समस्या बनने लगी थी. स्थिति यह थी कि मंगलवार की सुबह से ही गांधी सेतु पर लगे भीषण जाम के कारण वाहन रेंगते रहे. ऐसे तो कोई ऐसा दिन नहीं जब सेतु पर वाहन चालकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ता है.
यूं कहें कि महात्मा गांधी सेतु अब जाम का पर्याय बन चुका है. जाम के कारण सेतु के दोनों ओर छोटे और बड़े वाहनों की लंबी लाइने लगी रही. इतना ही नहीं सेतु पर लगे जाम से एनएच भी प्रभावित होने लगा था.
सेतु पर जाम का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा ओवरटेक करने के कारण सेतु पर भीषण जाम लग रहा है. जिसके कारण लोगों को घंटों जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है. वहीं दूसरी मंगलवार को सेतु पर एक ट्रक खराब होने से सेतु पर भयानक जाम लगा गया था.सेतु पर भीषण जाम की संभावना को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग अहले सुबह से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगे.
सेतु पर लगे भीषण जाम के कारण लोगों को 30 मिनट की दूरी तय करने में कई घंटे लग गये. जाम के कारण पासवान चौक से लेकर जीरो माइल बड़ी पहाड़ी तक छोटे और बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी. दोपहर व शाम में भी इससे राहत नहीं मिली. स्थिति यह थी कि रुक-रुक कर पूरे दिन जाम लगता रहा. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
ज्ञात हो की सेतु पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की वजह से परिचालन वन वे है. जिसके कारण भी आय दिन सेतु पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही.
इधर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए सेतु पर तैनात पुलिसकर्मी गंगाब्रिज थाना के पास से ही वाहनों को कतारबद्ध कर निकाला जा रहा था.यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मालवाहक वाहनों को रोककर यात्री वाहनों को प्राथमिकता के आधार निकाला, फिर भी राहत नहीं मिली. छोटे-बड़े यात्री वाहनों की कतार लगी रही. कुछ बाइक सवार जाम से बचने के लिए रेलिंग से सटे पाथवे पर चढ़कर सेतु पार करते दिखे.
जाम का असर एनएच पर भी दिखा
महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को लगा भीषण जाम का असर एनएच पर भी दिखा. जीरो माइल बड़ी पहाड़ी तक और रामाशीष चौक व हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के दिग्घी महुआ मोड़ तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग रही.
जाम से बचने के लिए लोगों ने लिंक रोड व शहर की सड़कों का सहारा लिया जिसकी वजह से शहर की सड़कें भी जाम की समस्या बनी रही. पासवान चौक, रामाशीष चौक,से लेकर महुआ मोर से तक छोटो और बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी.
इसके कारण दिन भर रुक-रुक कर जाम की समस्या बनी रही. गांधी सेतु पर जाम की वजह से पटना आने-जाने वाले लोगों ने जेपी सेतु का सहारा लिया जिसकी वजह से हाजीपुर-सोनपुर नया व पुराना गंडक पुल भी जाम हो गया. प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी लोगों को सेतु पर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










