वैशाली : पार्टी देने से इन्कार पर एसएसबी के जवान की गोली मार हत्या, किशनगंज में था पोस्टेड, दीपावली में आया था घर

लालगंज (वैशाली) : लालगंज थाना क्षेत्र के लखन सराय गांव में बुधवार को पार्टी देने से इन्कार करने पर एसएसबी के जवान उज्ज्वल पांडेय की गोली मार दी गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन उसे लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे, यहां से डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से घायल की नाजुक […]
लालगंज (वैशाली) : लालगंज थाना क्षेत्र के लखन सराय गांव में बुधवार को पार्टी देने से इन्कार करने पर एसएसबी के जवान उज्ज्वल पांडेय की गोली मार दी गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन उसे लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे, यहां से डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही जवान की मौत हो गयी.
लखन सराय गांव निवासी रवींद्र पांडेय के पुत्र उज्ज्वल पांडेय एसएसबी में किशनगंज में पोस्टेड थे. वह दीपावली की छुट्टी में घर आये थे. मृतक के भाई उत्पल पांडेय ने बताया कि बुधवार को उज्ज्वल ड्यूटी पर जाने वाला था. गांव के ही उदय पांडेय ने उससे पार्टी देने को कहा. इस पर उसने यह कहते हुए पार्टी देने से इन्कार कर दिया कि किस-किस को पार्टी दें. इस पर उदय ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उसके ऊपर दो गोलियां चला दीं.
फेसबुक प्रोफाइल के विवाद में दो भाइयों को मारा चाकू, एक की मौत
डोरीगंज(सारण) : थाना क्षेत्र के सिंगही राघो बाबा के मठिया पर मंगलवार की रात आयोजित नाटक देखने गये दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया.
इसमें छोटे भाई की मौत हो गयी, वहीं सिर पर गंभीर चोट आने से जख्मी बड़े भाई को दिघवारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मृत सुधीर कुमार सिंगही गांव के मुकुंद राय के टोला निवासी वीर बहादुर राय का पुत्र था. उसका बड़ा भाई संतोष राय जख्मी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रात साढ़े बारह बजे से सिंगही गांव के समीप छपरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
बताया जाता है कि फेसबुक प्रोफाइल में आपत्तिजनक शब्द लगाने और फोटो अपलोड करने को लेकर दोनों पक्षों के युवकों में विवाद चल रहा था. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि हमला करने के आरोपित भाइयों राहुल कुमार व विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके घर से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




