ePaper

मइया के जयकारे से गूंजा शहर, देवी दर्शन को पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 08 Oct 2019 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
मइया के जयकारे से गूंजा शहर, देवी दर्शन को पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

हाजीपुर : शहर के पूजा पंडालों में मां दुर्गे का दर्शन-पूजन करने के लिए रविवार की शाम से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माता रानी का सजा दरबार और सामने भक्तों-श्रद्धालुओं की कतार. रविवार को महाअष्टमी पूजन का यह दृश्य, श्रद्धा और भक्ति की अनुपम छटा बिखेर रहा था. रंगीन बल्वों और एलइडी लाइट से […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के पूजा पंडालों में मां दुर्गे का दर्शन-पूजन करने के लिए रविवार की शाम से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माता रानी का सजा दरबार और सामने भक्तों-श्रद्धालुओं की कतार. रविवार को महाअष्टमी पूजन का यह दृश्य, श्रद्धा और भक्ति की अनुपम छटा बिखेर रहा था. रंगीन बल्वों और एलइडी लाइट से सजे पूजा पंडालों में देवी माता के मंत्र, शंख ध्वनि और घट-घंटियों की आवाजे गूंज रही थीं. मइया के भजन और जयकारे से पूरा वातवारण भक्तिमय बना रहा. देर रात तक पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा.

शनिवार, महासप्तमी से शुरू हुए चार दिवसीय दशहरा मेले के दूसरे दिन रविवार को शहर में काफी भीड़ देखी गयी. दर्शन-पूजन और मेला घूमने के बाद श्रद्धालुओं ने लजीज व्यंजनों का जायका लिया.
माता के आठवें रूप महागौरी की हुई पूजा: शहर के कोनहारा घाट स्थित बड़ी दुर्गा पूजा समिति, एम चौक स्थित छोटी दुर्गा पूजा समिति, राजेंद्र चौक स्थित जन जागरण दुर्गा पूजा समिति, डाक बंगला रोड में मां तारा पूजा समिति के अलावा स्टेशन चौक, अनवरपुर चौक, गांधी चौक, नखास चौक, क्रांति चौक, बागमली, जौहरी बाजार, रामजीवन चौक, चौहट्टा, जढुआ, बाजार समिति, गुदरी रोड, थाना चौक, सुभाष चौक समेत अन्य पूजा पंडालों में नवरात्र के आठवें दिन रविवार को महाअष्टमी पूजन हुआ. विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गे के आठवे रूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गयी.नगर के अनवरपुर, सिनेमा रोड स्थित बंगाली अखाड़ा के पूजा पंडाल में विशेष विधि से महाअष्टमी की पूजा हुई.
सुबह 9:28 बजे से 2:21 बजे दिन तक संधि पूजा और इसके बाद 2:45 तक बलिदान का अनुष्ठान हुआ. महाअष्टमी के बाद नवमी और विजयादशमी को शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने वाली है. इसे देखते हुए पूजा पंडालों में समिति के सदस्य और स्वयंसेवक व्यवस्था में लग गये हैं. श्रद्धालुओं को माता के दर्शन-पूजन में कठिनाई न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगायी गयी है.
स्थानीय संस्कृत महाविद्यालय परिसर स्थित पूजा पंडाल में स्थानीय विधायक अवधेश सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष गणेश भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इधर राजेंद्र चौक, श्रीयंत्र मंदिर स्थित पूजा पंडाल में समिति के अध्यक्ष निकेत कुमार सिन्हा डब्लू के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सक्सेना, उपेंद्र चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में लगे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन