ePaper

बोलेरो पर गिरा पीपल का पेड़, चालक समेत तीन जख्मी

Updated at : 28 Sep 2019 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो पर गिरा पीपल का पेड़, चालक समेत तीन जख्मी

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में महुआ-हजीपुर मार्ग के कन्हौली बिट्ठल चौक के समीप शनिवार को बोलेरो पर पीपल का पेड़ गिर गया. इस घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. पेड़ गिरने की वजह से गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलाकें को […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में महुआ-हजीपुर मार्ग के कन्हौली बिट्ठल चौक के समीप शनिवार को बोलेरो पर पीपल का पेड़ गिर गया. इस घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. पेड़ गिरने की वजह से गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलाकें को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पर महुआ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर काली मंदिर परिसर में स्थित पीपल का पेड़ अचानक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर गिर गया. पेड़ गिरने की वजह से बोलेरो में बैठे चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पेड़ गिरने की वजह से इस मार्ग पर लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन