ePaper

लालगंज व वैशाली के युवक की महाराष्ट्र व आंध्रप्रदेश में मौत, शोक

Updated at : 24 Sep 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
लालगंज व वैशाली के युवक की महाराष्ट्र व आंध्रप्रदेश में मौत, शोक

लालगंज : प्रखंड के मथुरापुर गंज गांव के एक युवक व एक दामाद की मौत अलग-अलग हादसे में आंध्रप्रदेश में हो गयी. दोनों की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार गांव के विश्वनाथ राय का 40 वर्षीय पुत्र व पेशे से ट्रक चालक साधु शरण राय […]

विज्ञापन

लालगंज : प्रखंड के मथुरापुर गंज गांव के एक युवक व एक दामाद की मौत अलग-अलग हादसे में आंध्रप्रदेश में हो गयी. दोनों की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार गांव के विश्वनाथ राय का 40 वर्षीय पुत्र व पेशे से ट्रक चालक साधु शरण राय की मौत महाराष्ट्र के नासिक में रविवार की रात 11 बजे के करीब ट्रक से गिर कर मौत हो गयी. घटना ट्रक पर माल लोड करने के दौरान रस्सा टाइट करने के समय रस्सा के टूट जाने के कारण हुई.

रस्सा के टूटने के बाद साधूशरण राय सीधे सड़क पर गिर पड़ा, जिससे से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक महाराष्ट्र के ही एक ट्रांसपोर्टर के अधीन ट्रक चलाता था. ट्रक के मालिक पुकार साह लालगंज के ही रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलते ही ट्रक मालिक एवं मृतक के परिजन शव लेने के लिए नासिक रवाना हो गये.
वहीं दूसरी घटना गांव के ही कमलेश राय के दामाद के साथ आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुई. रविवार की रात अचानक छत से गिरकर वह बुरी तरह घायल हो गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक 25 वर्षीय गुड्डू राय मूल रूप से वैशाली थाना क्षेत्र के कमतौलिया गांव निवासी नागेंद्र राय का पुत्र था. वह विशाखापट्टनम की किसी कंपनी में काम करता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन