राघोपुर के रुस्तमपुर में 15 देसी शराब भट्ठियां ध्वस्त, 30 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट

Updated:
विज्ञापन
राघोपुर के रुस्तमपुर में 15 देसी शराब भट्ठियां ध्वस्त, 30 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट

Vaishali News: वैशाली के राघोपुर स्थित सुकुमारपुर दियारा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त कर दीं और 30 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट किया.

विज्ञापन

Vaishali News: (अभिषेक शाश्वत) वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुकुमारपुर दियारा नदी किनारे जंगलों में संचालित 15 अवैध देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट कर दिया तथा शराब निर्माण में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों को आग लगाकर जला दिया.

पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन ड्रम और अन्य सामग्री भी नष्ट कर दी. हालांकि छापेमारी के दौरान किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस टीम को आते देख शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए.

अवैध शराब के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान

रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सुकुमारपुर दियारा के जंगलों में कार्रवाई करते हुए 15 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया.

उन्होंने बताया कि हजारों लीटर कच्चा जावा नष्ट करने के साथ-साथ शराब बनाने वाले उपकरणों को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है. भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

गंगा दियारा क्षेत्र में अब भी सक्रिय हैं शराब माफिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद शराब माफिया अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं. राघोपुर अंचल क्षेत्र के जुड़ावनपुर, मोकरमपुर दियारा, मीरमपुर दियारा, परोहा, कर्मोपुर, जफराबाद टोंक दियारा और सुकुमारपुर दियारा समेत गंगा नदी किनारे कई इलाकों में अवैध शराब का निर्माण जारी है.

बताया जाता है कि प्रतिदिन बड़ी मात्रा में देसी शराब तैयार कर राघोपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जाती है.

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार छापेमारी की सूचना पहले ही शराब तस्करों तक पहुंच जाती है, जिससे वे पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस भट्ठियां तो ध्वस्त करती है, लेकिन तस्करों की गिरफ्तारी नहीं होने से अवैध कारोबार दोबारा शुरू हो जाता है.

पुलिस का कहना है कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: दिल्ली अग्निकांड से सबक: औरंगाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्नि सुरक्षा की पड़ताल शुरू

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन