मुआवजे को ले छह घंटे जाम रहा एनएच

हाजीपुर/गोरौल : थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव के समीप रविवार की शाम हुई ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच 22 को जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. सोमवार की सुबह करीब 8 बजे पोस्टमार्टम से शव आने के […]
हाजीपुर/गोरौल : थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव के समीप रविवार की शाम हुई ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच 22 को जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. सोमवार की सुबह करीब 8 बजे पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजनों ने शव को एनएच पर रख कर जाम कर दिया.
जाम करने वालों के गुस्से का खामियाजा वहां से गुजरने वाले बाइक चालकों को भी भुगतना पड़ा. उग्र लोगों ने कई बाइक चालकों के साथ न केवल हाथापाई की बल्कि उनके साथ मारपीट भी किया. इधर एनएच जाम की सूचना मिलते ही महुआ पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उग्र लोगों ने पुलिस के साथ भी नोक-झोंक किया. इस दौरान कुछ लोग थाना के अंदर भी घुसने का असफल प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




