वैशाली : बाइक के धक्के से महिला की मौत, सड़क जाम
Updated at : 03 Jun 2019 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

महुआ (वैशाली) : महुआ थाना क्षेत्र की भदवास पंचायत में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना […]
विज्ञापन
महुआ (वैशाली) : महुआ थाना क्षेत्र की भदवास पंचायत में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह शव के साथ महुआ-देसरी मार्ग को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने बुद्धिजीवियों की मदद से लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




