ePaper

बरामदे में सोये युवक की गुप्ती भोंककर हत्या

Updated at : 15 May 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
बरामदे में सोये युवक की गुप्ती भोंककर हत्या

देसरी : देसरी थाना क्षेत्र के लखनपुर लाल गांव में सोमवार की रात घर के बरामदे में सोये एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज […]

विज्ञापन

देसरी : देसरी थाना क्षेत्र के लखनपुर लाल गांव में सोमवार की रात घर के बरामदे में सोये एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

ग्रामीणों के अनुसार प्रगास मांझी का 30 वर्षीय पुत्र मिथलेश मांझी अपनी पत्नी के साथ घर के बरामदे पर सोया हुआ था. सोयी अवस्था में किसी ने उसके सीने पर गुप्ती से हमला कर दिया. युवक यह कहकर चिल्लाया कि उसे करेंट लग गया, इसके बाद व बेसुध हो गया. वहीं उसकी पत्नी और मां को लगा कि उसे सांप ने काट लिया है और सभी उसे ओझा के पास ले गये, जहां ओझा ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस दौरान किसी की भी नजर उसके सीने पर लगे जख्म पर नहीं पड़ी. मंगलवार की सुबह जब उसके शरीर से चादर हटायी गयी तो धारदार हथियार से जख्म का निशान मिला, तब परिजनों को एहसास हुआ कि उसकी हत्या की गयी है. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
चार भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक
प्रगास मांझी को चार पुत्र हैं. मृत मिथिलेश मांझी सबसे बड़ा पुत्र था. वह मजदूरी कर घर-परिवार चलाता था. उसे एक चार वर्षीय पुत्र एवं दो वर्षीय पुत्री है. उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी
मृतक के पिता ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उसकी पत्नी एवं पतोहू ने बताया कि उसके पुत्र को सांप ने काट लिया है. उसे देसरी के ओझा के पास झड़वाने के लिए ले गये, जहां ओझा ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जब घर पर लाकर शव को रखा तो उसके बायें हाथ एवं बायी तरफ सीने में जख्म का निशान था. तब उसे पता चला कि उसके पुत्र की हत्या की गयी. घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के कई घरों में तलाशी ली.
क्या कहती है पुलिस
प्रगास अपनी पत्नी के साथ सोया हुआ था और उसकी तेज धारदार हथियार से हत्या की गयी है. पुलिस कई बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है. आलोक कुमार, थानाध्यक्ष देसरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन