मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ कर बदमाशों ने उड़ाये 40 हजार
Updated at : 15 May 2019 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाने के यादव चौक के समीप से मंगलवार को बदमाश बाइक की डिक्की तोड़ कर 40 हजार रुपये उड़ा कर फरार हो गये. इस संबंध में वैशाली जिले के मंसूरपुर गांव निवासी संजय कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित लालगंज थाने के रेपुरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाने के यादव चौक के समीप से मंगलवार को बदमाश बाइक की डिक्की तोड़ कर 40 हजार रुपये उड़ा कर फरार हो गये. इस संबंध में वैशाली जिले के मंसूरपुर गांव निवासी संजय कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित लालगंज थाने के रेपुरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल में हेडमास्टर हैं.
थाने में दिये गये आवेदन में संजय कुमार ने बताया कि राजेंद्र चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा सें 40 हजार रुपये की निकासी की थी, जिसे अपनी बाइक की डिक्की में रख दिया था. घर जाने के क्रम में नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक स्थित एक फर्नीचर की दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दुकान में गया था.
दुकान से जब मैं वापस लौटा तो बाइक की डिक्की टूटी हुई थी. डिक्की में रखे 40 हजार रुपये भी गायब थे. उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर किसी ने भी बाइक की डिक्की से रुपये निकालते नहीं देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




