ePaper

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, भर्ती

Updated at : 09 May 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक को मारी गोली, भर्ती

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के सिसौनी रजौली में बाइक सवार चार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. अपराधियों की दो गोली युवक को लगी. युवक ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचायी. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को जुटते देख सभी अपराधी मौके से भाग निकले. अपराधियों के भागने […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के सिसौनी रजौली में बाइक सवार चार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. अपराधियों की दो गोली युवक को लगी. युवक ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचायी.

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को जुटते देख सभी अपराधी मौके से भाग निकले. अपराधियों के भागने के बाद परिजन व ग्रामीण जख्मी युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए हाजीपुर के एक नर्सिंग होम में ले गये.
घटना के संबंध में जख्मी सदर थाना के सिसौनी रजौली निवासी वीर कुमार महतो के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह अपने घर के समीप ही बैठा हुआ था, उसी वक्त दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.
अपराधियों ने उस पर लगभग सात-आठ राउंड गोलियां चलायी. अपराधियों की एक गोली उसके पेट को चीरते हुए तथा दूसरी गोली छूते हुए निकल गयी. उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी. जख्मी युवक ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश कर्णपुरा के रहने वाले हैं और वह उन्हें पहचानता है.
गोली की आवाज सुनकर व सुनील के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण जुटने लगे. इस दौरान पथराव भी किया गया. लोगों को जुटते देख सभी अपराधी वहां से भाग निकले. ग्रामीणों ने अपराधियों को घेरने का भी प्रयास किया लेकिन वे भाग निकले. अपराधियों के भागने के बाद गंभीर रूप से जख्मी सुनील को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे हाजीपुर के एक नर्सिंग होम में ले गये. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में युवक को गोली मारी गयी है. अभी तक युवक का फर्दब्यान नहीं आया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन