सीबीएसइ परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर/महुआ : थाना क्षेत्र के तरौरा गांव में सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में असफल होने पर एक छात्रा ने गुरुवार को खुदकशी कर ली. इससे परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज […]
विज्ञापन
हाजीपुर/महुआ : थाना क्षेत्र के तरौरा गांव में सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में असफल होने पर एक छात्रा ने गुरुवार को खुदकशी कर ली. इससे परिजनों में कोहराम मच गया.
घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मंगुराही पंचायत के तरौरा गांव निवासी नीतेश कुमार सिंह की 17 वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी महुआ के ही एक निजी विद्यालय की छात्रा थी.
इस वर्ष सीबीएसई से इंटर की परीक्षा दी थी. गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इंटरनेट की माध्यम से उसे जानकारी मिली कि वह परीक्षा में असफल हो गयी है. इसके बाद वह घर में लगे पंखे से लटक कर खुदकशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष ने बताया क कि थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. प्रारंभिक जांच में सीबीएसई की 12 वीं परीक्षा में असफल होने पर छात्रा के खुदकुशी करने का मामला पाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




