ePaper

हादसे में उपचालक की मौत के विरोध में सड़क जाम

Updated at : 16 Apr 2019 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में उपचालक की मौत के विरोध में सड़क जाम

वैशाली : वैशाली थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय कमतौलिया निवासी डंपर के उपचालक चंद्रदीप पासवान के पटना में हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह वैशाली-लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जामस्थल पर मौजूद मृतक का भाई कौशल पासवान ने बताया कि उसका भाई चंद्रदीप पासवान पिछले तीन […]

विज्ञापन

वैशाली : वैशाली थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय कमतौलिया निवासी डंपर के उपचालक चंद्रदीप पासवान के पटना में हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह वैशाली-लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

जामस्थल पर मौजूद मृतक का भाई कौशल पासवान ने बताया कि उसका भाई चंद्रदीप पासवान पिछले तीन वर्षों से चांदी निवासी प्रभात सिंह के डंपर गाड़ी पर खलासी के रूप में काम करता था. बीते रविवार की शाम गाड़ी मालिक के भाई का फोन आया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है, आपलोग एनएमसीएचआ जाइए.
वे सभी आनन-फानन में एनएमसीएच पहुंचे, वहां उसके भाई का डेड बॉडी रखा हुआ था और वहां पर कोई नहीं था. देर रात वे सभी पटना से शव लेकर वैशाली पहुंचे. परिजनों का आरोप था कि दुर्घटना में मौत के बाद गाड़ी मालिक ने किसी भी तरह की कोई सहायता नहीं की. सड़क जाम के दौरान आक्रोशित ग्रामीण स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर रहे थे.
उनका आरोप था कि कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी गयी, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. लगभग चार घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लगभग चार घंटे बाद पूर्व मुखिया व अन्य बुद्धिजीवियों ने आक्रोशित लोगों को समझा कर सड़क जाम खत्म कराया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन