ePaper

पंखे का प्लग लगा रही महिला को लगा करेंट

Updated at : 03 Apr 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
पंखे का प्लग लगा रही महिला को लगा करेंट

राघोपुर : करेंट लगने से 66 वर्षीया एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के खुदगाश टोले में मंगलवार की दोपहर में हुई. घटना सकलदीप भगत की पत्नी जमुनिया देवी के साथ हुई. परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया.जहां […]

विज्ञापन

राघोपुर : करेंट लगने से 66 वर्षीया एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के खुदगाश टोले में मंगलवार की दोपहर में हुई. घटना सकलदीप भगत की पत्नी जमुनिया देवी के साथ हुई.

परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया.घटना के संबंध में सकलदीप भगत ने बताया कि दोपहर को पंखा चलाने के लिए महिला ने पंखा के प्लग को बिजली के बोर्ड में लगा रही थी.
उसी दौरान उसे करेंट लगी. करेंट के झटके से वह दूर जमीन पर जाकर गिरी और बेहोश हो गयी. जमीन पर गिरने की आवाज सुन कर वह दौड़ कर घर के अंदर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी जमीन पर बेहोश पड़ी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन