बेलगाम हाइवा दुर्घटना का हुआ शिकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

बिदुपुर/राजापाकर : हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग में चकसिकंदर बाजार के समीप रविवार की रात एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में स्थित दुकान में घुस गयी. इस घटना में चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दुकान के अंदर सो रहा एक दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी दुकानदार पारस पासवान को […]
विज्ञापन
बिदुपुर/राजापाकर : हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग में चकसिकंदर बाजार के समीप रविवार की रात एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में स्थित दुकान में घुस गयी.
इस घटना में चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दुकान के अंदर सो रहा एक दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी दुकानदार पारस पासवान को इलाज के लिए हाजीपुर में भर्ती कराया गया. घटना के बाद हाइवा का चालक मौके से भाग निकला.
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही बरांटी ओपी की पुलिस के अलावा बिदुपुर थाने के सहायक अवर निरीक्षक जय कुमार सिंह एवं राम प्रवेश कुंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने सभी को समझा कर शांत कराया व दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




