वैशाली : ...जब पंचायत सचिव को पहनायी चप्पलों की माला
Updated at : 29 Nov 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

लालगंज (वैशाली) : सात निश्चय का काम कराये बिना लाखों रुपये की निकासी से आक्रोशित खरौना पंचायत के वार्ड दो के ग्रामीणों ने बुधवार को पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान को बंधक बना लिया और जूते-चप्पल का माला पहना दी. प्रखंड क्षेत्र के खरौना पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान के वार्ड दो में […]
विज्ञापन
लालगंज (वैशाली) : सात निश्चय का काम कराये बिना लाखों रुपये की निकासी से आक्रोशित खरौना पंचायत के वार्ड दो के ग्रामीणों ने बुधवार को पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान को बंधक बना लिया और जूते-चप्पल का माला पहना दी. प्रखंड क्षेत्र के खरौना पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान के वार्ड दो में होने की सूचना बीडीओ राधा रमन मुरारी को दी.
इस पर बीडीओ ने उसे रोक कर रखने को कहा.लोगों ने पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान को खरौना पंचायत के वार्ड दो स्थित के ब्रह्म स्थान के पास बंधक बना लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को जूते-चप्पलों का माला पहना दी. इसके बाद बीडीओ राधा रमन मुरारी पहुंचे और पंचायत सचिव की जमकर क्लास लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




