व्यवसायी अरविंद के मोबाइल पर भेजी गयी थी लड़की की तस्वीर

हाजीपुर/मोतिहारी : लालगंज के चिमनापुर गांव निवासी व पटना के मेमोरी कार्ड व्यवसायी अरविंद चौधरी की हत्या का खुलासा एक सप्ताह बाद परत-दर-परत खुलने लगा है. मामले में अनिल यादव व सुजित यादव (इनरवा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन व्यवसायी के मोबाइल की जांच में जो बात सामने आ रही […]
हाजीपुर/मोतिहारी : लालगंज के चिमनापुर गांव निवासी व पटना के मेमोरी कार्ड व्यवसायी अरविंद चौधरी की हत्या का खुलासा एक सप्ताह बाद परत-दर-परत खुलने लगा है. मामले में अनिल यादव व सुजित यादव (इनरवा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन व्यवसायी के मोबाइल की जांच में जो बात सामने आ रही है, उसमें घटना के दिन अरविंद चौधरी के मोबाइल पर वीरगंज आदर्श नगर के इलेक्ट्रिक पाॅर्ट्स व्यवसायी अनिल व्याहुत के नंबर से एक ह्वाट्सएप भेजा गया है. उसमें एक लड़की की तस्वीर है. मैसेज में यह भी कहा गया है कि बर्थडे पार्टी में आने पर लड़की का ऑफर किया जायेगा. बर्थडे पार्टी 25 जून को हुई थी. पुलिस इसे हत्या में षडयंत्र का हिस्सा मान जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




