तस्करी के लिए लाया जा रहा 60 लाख का सामान बरामद
Updated at : 29 Jun 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई हाजीपुर : पटना कस्टम विभाग और हाजीपुर आरपीएफ की पुलिस ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन से गुरुवार की देर शाम अवध असम ट्रेन की लीज बोगी से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 35 बोरे में रखे 60 लाख का लेडीज गार्मेंट , नाइकी जूता और कीमती […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई
हाजीपुर : पटना कस्टम विभाग और हाजीपुर आरपीएफ की पुलिस ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन से गुरुवार की देर शाम अवध असम ट्रेन की लीज बोगी से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 35 बोरे में रखे 60 लाख का लेडीज गार्मेंट , नाइकी जूता और कीमती घड़ियां बरामद की. कस्टम विभाग के अधीक्षक दुर्गा चौधरी ने बताया की पटना कस्टम विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की अवध असम ट्रेन से तस्करी का सामान ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही कस्टम विभाग की टीम ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर आरपीएफ थानाध्यक्ष महेंद्र चौधरी को सूचना दी. सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और कस्टम विभाग की पुलिस ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर अवध असम ट्रेन के आने पर हर एक बोगी की सघन तलाशी की गयी.
तलाशी के दौरान अवध असम की लीज बोगी से 35 बोरा बरामद किया गया. बोरा को जब खोला गया, तो उसमें लेडीज गार्मेंट्स, नाइकी के जूते, और भारी मात्रा में घड़ियां तस्करी के लिए ले जायी जा रही थीं. पुलिस ने सभी बोराें को जब्त कर लिया. दुर्गा चौधरी ने बताया की तस्करी का यह सामान गुवाहाटी से दिल्ली के लिए बुक किया गया था. बरामद सामान की कीमत लगभग 60 लाख बतायी जाती है. कस्टम विभाग की टीम ने सभी सामान को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




