शादीशुदा महिला को लेकर फरार हुए मनचले के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने ऐसे किया स्वागत

Updated at : 23 Jun 2018 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
शादीशुदा महिला को लेकर फरार हुए मनचले के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने ऐसे किया स्वागत

वैशाली : बिहार में वैशाली के जंदाहा में शादीशुदा महिला को भगाने के आरोप में पकड़े गये एक व्यक्ति की परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान आरोपी को ग्रामीण और महिलाओं नेभी लाठी डंडे से जमकर पीटा. बताया जाता है किदो दिन पहले आरोपी व्यक्ति महिला के साथ फरार हो गया था उसके […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहार में वैशाली के जंदाहा में शादीशुदा महिला को भगाने के आरोप में पकड़े गये एक व्यक्ति की परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान आरोपी को ग्रामीण और महिलाओं नेभी लाठी डंडे से जमकर पीटा. बताया जाता है किदो दिन पहले आरोपी व्यक्ति महिला के साथ फरार हो गया था उसके बाद जैसे ही लोगों ने उसे गांव में देखा, पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने लगे.

ग्रामीणोंकीमानें तोआरोपित व्यक्ति तीन बच्चों की मां को भगा ले गया था और महिला के परिजनों को पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी देने आया था. जैसे ही आरोपी परिजनों को धमकी देने पहुंचा ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हो गयी. जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं जुट गयी और लाठी डंडों से आरोपित की पिटाई करने लगे. घटना की सूचना पर जंदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

ये भी पढ़ें… दूल्हेका सांवलारंग देख भड़की दुल्हन, फिर शुरू हुआ मान-मनौव्वल का दौर और उसके बाद…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन