राघोपुर दियारा को जोड़ने वाला पीपा पुल पर लगा जाम

Updated at : 22 Jun 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
राघोपुर दियारा को जोड़ने वाला पीपा पुल पर लगा जाम

राघोपुर : पटना से राघोपुर दियारा को जोड़ने वाला पीपा पुल पर गुरुवार को भीषण जाम लगा. जाम की यह स्थिति बीते सोमवार को भी देखा गया था जब लगभग 3 घंटे तक लोग जाम के कारण पीपा पुल पर ही फंसे रहे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदक द्वारा मेंटेनेंस कार्य में कोताही […]

विज्ञापन

राघोपुर : पटना से राघोपुर दियारा को जोड़ने वाला पीपा पुल पर गुरुवार को भीषण जाम लगा. जाम की यह स्थिति बीते सोमवार को भी देखा गया था जब लगभग 3 घंटे तक लोग जाम के कारण पीपा पुल पर ही फंसे रहे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदक द्वारा मेंटेनेंस कार्य में कोताही बरतने के कारण आए दिन पीपा पुल पर जाम लगा रहता है. इस भीषण गर्मी में जाम के कारण लोग परेशान होते हैं. मालूम हो कि पटना एवं राघोपुर को जोड़ने के लिए दियारा वासी का एकमात्र सहारा पीपा पुल है.

गुरुवार को सुबह लगभग 8:30 बजे से पीपा पुल पर लगा जाम लगभग 12:30 बजे तक जारी रहा. जाम लगने का मुख्य कारण संवेदक द्वारा पीपा पुल जोड़ने के समय आधा चदरा नया एवं आधा पुराना लोहे का चादर पीपा पुल लगा दिया गया है. जिसके कारण खासकर पीपा पुल पर पैदल जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. खासकर बाइक व ऑटो चालकों को पीपा पुल पार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है. वाहनों के गुजरने के दौरान लोहे के चादर का बोल्ट का लूज होने और चदरा इधर-उधर बिखर जाने के कारण लोग भयभीत रहते है. पीपा पुल पर जाम लगने के कारण जेठुली व सबलपुर तक छोटी बड़ी-गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रही. पीपा पुल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने से जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात पाया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन