एक संपूर्ण चिकित्सा विज्ञान का नाम है योग

हाजीपुर : 21 जून गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. इस अवसर पर जिले भर में योग शिविर लगाने की तैयारी जोर-शोर से की गयी है. न सिर्फ अपने जिले और राज्य में, बल्कि देश-दुनिया के लोग योग और प्राणायाम की मुद्रा में होंगे. शहर में योग दिवस मनाने की व्यापक तैयारी की गयी है. […]
हाजीपुर : 21 जून गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. इस अवसर पर जिले भर में योग शिविर लगाने की तैयारी जोर-शोर से की गयी है. न सिर्फ अपने जिले और राज्य में, बल्कि देश-दुनिया के लोग योग और प्राणायाम की मुद्रा में होंगे. शहर में योग दिवस मनाने की व्यापक तैयारी की गयी है. बच्चे से लेकर बूढ़े तक, विभिन्न स्थानों पर योग करने के लिए जुटेंगे. विश्व योग दिवस शुरू होने के बाद पिछले तीन सालों में योग को लेकर बेशक, शहरवासी जागरूक हुए हैं. ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती गयी है
जिन्होंने योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया है. जानकारों का कहना है कि योग एक संपूर्ण चिकित्सा विज्ञान है. यह एक वैज्ञानिक जीवन पद्धति है, जिसके माध्यम से ही मानव निरोग रह सकता है. आज खून, कैल्सियम और विटामिंस की कमी से लेकर कोलेस्ट्रोल, माइग्रेन पेन, अनिद्रा, एलर्जी, बीपी, शुगर, हृदय रोग, तनाव, अस्थमा,
अर्थराइटिस, पेट आदि की बीमारियों से प्राय: लोग ग्रस्त हैं. इन रोगों से राहत का रास्ता योग ही है. स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बच्चों को अनिवार्य रूप से योग की शिक्षा देने की आवश्यकता बतायी गयी. हालांकि प्रावधान के बावजूद जिले के सरकारी विद्यालयों में योग शिक्षा शुरू नहीं हो सकी. योग शिक्षकों की बहाली नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है. हां, यह जरूर है कि जिले के जिन विद्यालयों में स्काउट, गाइड के शिक्षक हैं, वहां बच्चों का व्यायाम हो जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




