पटना से आ रही दो बसों में टक्कर, 12 यात्री हुए घायल

Updated at : 13 Jun 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना से आ रही दो बसों में टक्कर, 12 यात्री हुए घायल

हाजीपुर : हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग के टोल प्लाजा के पास मंगलवार की अहले सुबह दो बसों की टक्कर में करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस पहुंच गयी. घायलों में सीवान […]

विज्ञापन
हाजीपुर : हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग के टोल प्लाजा के पास मंगलवार की अहले सुबह दो बसों की टक्कर में करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
इधर, घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस पहुंच गयी. घायलों में सीवान जिले के असाव निवासी इंदु देवी, जयनपूरा निवासी राम सागर, दरियापुर निवासी मंटू सिंह, अवधेश सिंह, जकुआ रावज निवासी शिव जी प्रसाद, जमालपुर निवासी कृष्णा नंद सहित अन्य लोग शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार दुर्घटना की शिकार दोनों बसों में से एक छपरा और दूसरी सीवान जा रही थी. अहले सुबह पटना की ओर से तेज रफ्तार से आ रहीं दोनों बसों में टोल प्लाजा के पास टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन