कटहरा पुलिस ने बरामद की लाखों की शराब

Updated at : 12 Jun 2018 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
कटहरा पुलिस ने बरामद की लाखों की शराब

चेहराकलां : कटहरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेगमपट्टी मथना मल से 125 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ गाड़ी बरामद किया है. उक्त शराब कीमत लगभग दस लाख आंकी गयी है. इस मामले में ओपी अध्यक्ष राकेश रंजन के बयान पर कटहरा ओपी में ह्रदन राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. […]

विज्ञापन

चेहराकलां : कटहरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेगमपट्टी मथना मल से 125 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ गाड़ी बरामद किया है. उक्त शराब कीमत लगभग दस लाख आंकी गयी है. इस मामले में ओपी अध्यक्ष राकेश रंजन के बयान पर कटहरा ओपी में ह्रदन राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. कटहरा ओपी प्रभारी राकेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की मध्यरात्रि में गुप्त मिली कि बेगमपट्टी बगीचा में अंग्रेजी शराब लोडिंग की जा रही है.

सूचना मिलते ही कटहरा ओपी प्रभारी राकेश रंजन के नेतृत्व में शस्त्र बल के साथ उक्त स्थल छापेमारी की गयी, जहां से हरियाणा की रॉयल स्टेट अंग्रेजी शराब की 125 कार्टन एक व्यक्ति के साथ बोलेरो पिकअप पर लोडिंग की अन्यत्र ले जाने के लिए उक्त स्थल पर प्लानिंग बनाकर शराब की गोदाम बनाने रखी गयी थी. उक्त स्थल शराब की सप्लाई की जाती थी.

कटहरा ओपी क्षेत्र के बेगमपट्टी मथना माल गांव निवासी सुकुल राय के पुत्र ह्रदन राय शराब के कारोबारी है. बरामद शराब लगभग 11 लीटर है, जिसमें 180 एमएल तथा 780 एमएल की बोतल में है. जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गयी है. उक्त कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता माधौपुर गांव निवासी फगुदार के पुत्र रतन कुमार बताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन