हथियार के साथ धराये पिता-पुत्र को भेजा जेल

Updated at : 12 Jun 2018 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ धराये पिता-पुत्र को भेजा जेल

देसरी : थाना क्षेत्र के गनियारी से बीते शाम कट्टा के साथ गिरफ्तार किये गये सुनील राय व विशेश्वर राय को देसरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया. गनियारी निवासी विकास राय ने जान मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि जब […]

विज्ञापन

देसरी : थाना क्षेत्र के गनियारी से बीते शाम कट्टा के साथ गिरफ्तार किये गये सुनील राय व विशेश्वर राय को देसरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया. गनियारी निवासी विकास राय ने जान मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि जब वह व उसका भाई मिट्ठू कुमार गनियारी दियारा से जलावन लेकर घर आ रहा था. तब रास्ते में विशेश्वर राय एवं उसका पुत्र सुनील राय नयागांव बरियारपुर दोनों पर फायरिंग करने लगा.

यह देख वह ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाया. जब देखा कि पुनः कट्टा में गोली लोड कर रहा है, तब दोनों भाई जान बचाने के लिए भागने लगा, जिस पर वह फायरिंग करते हुए पीछा करने लगा. यह देख दोनों हल्ला करते हुए गांव के पास पहुंच गया. ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और ग्रामीणों ने कट्टा छीन कर दोनों को पकड़ लिया. विशेश्वर राय के पास से एक लोडर कट्टा फायर हुआ खोखा एवं सुनील राय के पास से 5 गोली, एक खोखा, एक कट्टा बरामद किया गया. घटना दस पंद्रह दिन पहले जानवर की फसल चरने को लेकर हुए विवाद को लेकर अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन