मुआवजे की मांग को लेकर किन्नरों ने जताया विरोध

बीडीओ के आश्वासन पर मामला हुआ शांत बिदुपुर : मुआवजे की मांग पर अडिग किन्नरों की एक टोली बिदुपुर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ से मुलाकात की और अपनी मांगें रखी.हालांकि जैसे ही किन्नर की टोली प्रखंड कार्यालय पहुंची, पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. किन्नरों के डर से कई कर्मी अपनी कुर्सी छोड़कर बाहर […]
बीडीओ के आश्वासन पर मामला हुआ शांत
बिदुपुर : मुआवजे की मांग पर अडिग किन्नरों की एक टोली बिदुपुर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ से मुलाकात की और अपनी मांगें रखी.हालांकि जैसे ही किन्नर की टोली प्रखंड कार्यालय पहुंची, पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. किन्नरों के डर से कई कर्मी अपनी कुर्सी छोड़कर बाहर घूमते नजर आए, तो दर्जनों लोग किन्नर को देखने के लिए प्रखंड कार्यालय जुट गये. इससे भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. किन्नर की टोली अपनी मांग पर घंटों अडिग रहे और बीडीओ से बातचीत की एवं कहा कि हर हालत में मुआवजा का चेक हम आज लेकर ही जायेंगे. चाहे इसके लिए हमें लगातार दो दिनों तक प्रखंड में ही क्यों न रुकना पड़े.
हालांकि बाद में घंटों मशक्कत के बाद बीडीओ दुनिया लाल यादव द्वारा दिये गये लिखित आश्वासन के बाद एवं अवर निरीक्षक भोला सिंह की पहल पर मामला शांत हुआ. बीडीओ द्वारा दिये गये लिखित आश्वासन में यह भरोसा दिलाया गया है कि आगामी 12 जून को हर हालत में मुआवजे का चेक निर्गत किया जायेगा. मुआवजे की मांग के लिए आये सपना किन्नर, आरती किन्नर, टीना किन्नर, गुड़िया किन्नर, निशा किन्नर, रानी किन्नर, जुली किन्नर, पूजा किन्नर आदि ने बताया कि उनके एक साथी कबूतरी किन्नर की गत 07 फरवरी को बिजली के करेंट लगने से मौत हो गयी थी.
बोले प्रखंड विकास पदाधिकारी
मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण मुआवजे देने में विलंब हुई है. जैसे ही मामला संज्ञान में आया. खुद एक कर्मी को भेज कर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाये. मुआवजे की रकम निर्गत करने को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उम्मीद है कि 12 जून तक हर हालत में चेक निर्गत कर दिया जायेगा.
दुनिया लाल यादव, बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी बिदुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




