''ज्ञान की स्थली और लोकतंत्र की जननी है वैशाली''
Updated at : 07 Jun 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

भगवानपुर : प्रखंड के वारिसपुर गांव में वैशाली ही नहीं बिहार के लिए गौरव प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से संबद्ध शांति शक्ति सरोवर संस्थान के भवन का शिलान्यास संस्थान के मुख्य प्रशासिका राजयोगनी वी के दादी जानकी व गोवा के राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने वैदिक रूप से पूजा पाठ कर किया. महामहिम राज्यपाल के […]
विज्ञापन
भगवानपुर : प्रखंड के वारिसपुर गांव में वैशाली ही नहीं बिहार के लिए गौरव प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से संबद्ध शांति शक्ति सरोवर संस्थान के भवन का शिलान्यास संस्थान के मुख्य प्रशासिका राजयोगनी वी के दादी जानकी व गोवा के राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने वैदिक रूप से पूजा पाठ कर किया. महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी.
इसके बाद दोनों आगंतुकों ने ऊं शांति का झंडोत्तोलन किया. कार्यक्रम स्थल के समीप ही दोनों आगंतुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ करते हुए नारियल फोड़कर एवं ईंट जोड़कर शिलान्यास किया. कार्यक्रम स्थल पर पंडाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल श्रीमति सिन्हा ने कही कि वैशाली पूर्व से ही ज्ञान की स्थली रही है. वैशाली प्रथम लोकतंत्र की जननी रही है. यहां से पूरे विश्व में ज्ञान की धारा बहायी गयी है.
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिहार के मिथिलांचल के भूमि पर पहुंची है. यह इस भूमि की बहुत बड़ी सौभाग्य है. 102 वर्षीय दादी मां द्वारा इस धरती पर जिस भवन के लिए शिलान्यास की है, वह बहुत जल्द ही पूरी होगी. वैशाली अध्यात्म का स्थल है. स्वच्छ चरित्र निर्माण के लोकतंत्र की धरती है. गोवा के राजभवन से मात्र कुछ ही दूरी पर अरब सागर है, लेकिन फिर भी मुझे गंगा मां से अटूट लगाव है. गंगा के पानी में मिठास है. राज्यपाल अपने संबोधन के दौरान मैथिली गीत ‘मिथिला में हइ चारो धाम, हमरा न चाही सुख आराम, हम मिथला में रहम’ गाकर सब लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.एक सौ दो वर्षीय दादी मां ने थरथराते और अपने जीभ को लपलपाते हुए ऊं शांति, ऊं शांति से अपनी संबोधन शुरू करते हुए कही कि मैं कौन और मेरा कौन.
उन्होंने कही कि इतनी सुंदर शांति सरोवर है जिसका लाभ लें, लेकिन लोभ से यहां न पधारे. यहां आओ आनंद लेने के लिए, देखो मैं भी माउंट आबू से चलकर इस बिहार के धरती पर आयी हूं आनंद लेने के लिए. जान जाओ अब यहां शांति शक्ति सरोवर खुल गयी. कार्यक्रम को राजयोगी मृत्युजंय भाइजी, बनारसी भाइजी, आबू पर्वत, कानन दीदी, कोलकाता, मोहन सिंघल, भरत भाइजी, आबू पर्वत, भारत भूषण भाइजी, पानीपत, ओमप्रकाश भाइजी, समस्तीपुर, संजय भाइजी, अररिया ने भी संबोधित किया, जबकि बी के प्रफुल्ल भाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
1. सुबह आठ बजे पूरा कार्यक्रम स्थल पुलिस छावनी में तब्दील
2. दस बजे डीएम व एसपी वैशाली के द्वारा पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण.
3. 10.30 बजे गोवा महामहिम गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का कार्यक्रम स्थल पर पदार्पण.
4. 10.35 बजे बिहार पुलिस के जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर.
5. 10.40 बजे दादी मां कार्यक्रम स्थल पर पदार्पण.
6. 10.45 बजे महामहिम एवं दादी मां द्वारा शिव ध्वजारोहण .
7. 10.50 बजे दादी मां एवं राज्यपाल श्री मति सिन्हा द्वारा भूमि पूजन.
8. 11.15 बजे सभी आगंतुक मंच पर विराजमान.
9. 11.30 बजे महामहिम राज्यपाल मृदुला सिन्हा का संबोधन.
10. 11.50 बजे परम श्रद्धेय दादी मां की संबोधन.
11. 12.10 बजे से 1.30 बजे तक सभी आगंतुकों का संबोधन.
12. 1.50 बजे धन्यवाद ज्ञापन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




