नयी तकनीक से बढ़ेगी आय

देसरी : सहदेई और देसरी प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन पर बुधवार को किसानों की आय दुगुनी करने को लेकर किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित की गयी. सहदेई में कार्यशाला का उद्घाटन जिला पार्षद जसवीर कुमार सिंह, लोजपा नेता चंदन कुमार यादव, समिति सदस्य रामकुमार, शिवजी साह ने किया. कार्यशाला का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेंद्र […]
देसरी : सहदेई और देसरी प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन पर बुधवार को किसानों की आय दुगुनी करने को लेकर किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित की गयी. सहदेई में कार्यशाला का उद्घाटन जिला पार्षद जसवीर कुमार सिंह, लोजपा नेता चंदन कुमार यादव, समिति सदस्य रामकुमार, शिवजी साह ने किया.
कार्यशाला का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेंद्र राम ने कार्यशाला में उपस्थित किसानों को उनकी आय बढ़ाने को लेकर कृषि कार्य के अलावा मुर्गी पालन, पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन पर चर्चा की गयी. दूसरी ओर देसरी प्रखंड के कृषि भवन में किसानों की आय दुगुनी करने को लेकर आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रमुख रामजन्म राय ने किया. मौके पर किसान सलाहकार अमरेश कुमार, मनोज राय, अमरजीत सहनी, काली राय समेत अन्य समेत उपस्थित थे.
राजापाकर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड राष्ट्रीय किसान कार्यशाला का आयोजन राजापाकर करीहो चौर स्थित किसान भवन के परिसर में आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, लक्ष्मण कुमार यादव ने किया. मौके पर प्रमोद शर्मा, नथुनी प्रसाद सिंह, नवल किशोर सिंह, सहित कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक उपस्थित थे. जंदाहा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के परिसर में कार्यशाला आयोजित की गयी.
इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जय शंकर चौधरी एवं आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिभुवन राम ने की, जबकि संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक अमृतराज ने की. वहीं, चेहराकलां. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित किसान भवन के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अवधेश कुमार राय तथा संचालन बीएओ शिवजी राम ने की. मौके पर मुखिया उमेश भगत, अशोक कुमार राय, ब्रजेश कुमार सहित आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




