नारी सम्मान और अधिकारों के लिए किया गया पैदल मार्च
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : नारी सम्मान व अधिकारों के लिए युवा गांधी संघ के बैनर तले नैतिक आंदोलन की शुरुआत की गयी. सोमवार को नगर में पैदल मार्च निकालकर आंदोलन शुरू किया गया. संघ के नेता नवनीत कुमार, वैभव एवं सौरव कुमार के नेतृत्व में स्थानीय मड़ई रोड से मार्च निकाला गया. शहर के विभिन्न मार्गो से […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नारी सम्मान व अधिकारों के लिए युवा गांधी संघ के बैनर तले नैतिक आंदोलन की शुरुआत की गयी. सोमवार को नगर में पैदल मार्च निकालकर आंदोलन शुरू किया गया. संघ के नेता नवनीत कुमार, वैभव एवं सौरव कुमार के नेतृत्व में स्थानीय मड़ई रोड से मार्च निकाला गया. शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.
प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री एवं मानव संसाधन मंत्री को प्रेषित किये गये ज्ञापन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव लाने, नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने, योग शिक्षा एवं मार्शल आर्ट को स्कूली शिक्षा से जोड़ने, टीवी और सिनेमा में अश्लीलता पर रोक के लिए मानक तय करने आदि की मांग की गयी. पैदल मार्च के दौरान नारी सम्मान एवं नैतिक शिक्षा से संबंधित नारे लगाये जा रहे थे. कार्यक्रम में संतोष कुमार यादव, नीरज कुमार पटेल, मनीष कुमार, ज्योति कुमार, राजन कुंद्रा, दिवाकर यादव, ओम प्रकाश झा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










