शराब के साथ पैंट्रीकार का स्टाफ गिरफ्तार

हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन से सोमवार को जीआरपी की पुलिस ने पैन्ट्रीकार के एक स्टॉफ को तीन बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया युवक उमेश कुमार मधुबनी जिला का रहने वाला बताया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाया जा […]
हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन से सोमवार को जीआरपी की पुलिस ने पैन्ट्रीकार के एक स्टॉफ को तीन बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया युवक उमेश कुमार मधुबनी जिला का रहने वाला बताया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान हाजीपुर रेलवे स्टेशन के सकुलेटिंग एरिया से एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. पकड़ा गया युवक नयी दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन में पैंटृीकार का स्टाफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




