जिले में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ 14 बाइकों के साथ दो आरोपित धराये

Updated at : 14 Apr 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ 14 बाइकों के साथ दो आरोपित धराये

गिरफ्तार दोनों ने बताये गिरोह के कई राज निशानदेही पर की गयी छापेमारी में सभी बाइकें बरामद पातेपुर ग्रामीण : पातेपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 14 बाइकों को बरामद किया, वहीं बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त चार चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है. पातेपुर थाना परिसर में शुक्रवार को एएसपी […]

विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों ने बताये गिरोह के कई राज

निशानदेही पर की गयी छापेमारी में सभी बाइकें बरामद
पातेपुर ग्रामीण : पातेपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 14 बाइकों को बरामद किया, वहीं बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त चार चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है. पातेपुर थाना परिसर में शुक्रवार को एएसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि पातेपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के खेसराही में 12 अप्रैल को पातेपुर सुक्की रोड में दिन में वाहन चेकिंग किया जा रहा था, तभी एक बाईक पर सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर रोका गया था. उनसे उनकी बाइक के कागजात की मांग की गयी थी. कागजात मांगे जाने पर वे कागजात देने से कतराने लगे थे. तभी दोनों को पकड़ लिया गया था .
जिस बाइक से दोनों जा रहे थे, वह बाइक चोरी की पायी गयी थी. दोनों पकड़े गये बाइक चोर पातेपुर थाना क्षेत्र के चकनसिर गांव निवासी हैं. पकड़े गये चोरों में एक सिकिंद्र कुमार सहनी उक्त गांव के स्व महेश्वर सहनी का पुत्र है, वहीं विक्की सिंह उसी गांव के राजकुमार सिंह का पुत्र है.
पूछताछ में दोनों चोरों ने उगले राज
विशेष पूछताछ में सिकिंद्र ने बताया कि टेकनारी निवासी जितेंद्र चौधरी पिता जागा चौधरी के घर में चोरी की तीन बाइक है, उसके बाद जितेंद्र के घर में छापेमारी कर उसके घर से तीन चोरी की बाइकों को बरामद कया गया . लेकिन जितेंद्र वहां से भाग निकला. फिर उसने चकनसिर में सुनील सहनी स्व नंद लाल सहनी के घर में भी एक चोरी की बाईक होने की जानकारी दी. फिर उसने एक बाइक सुक्की निवासी उमेश पैटी के घर पर भी होने की बात कह. जबकि पकड़ा गया दूसरा अारोपित विक्की कुमार सिंह ने बताया कि टेकनारी पश्चिमी टोला निवासी पंकज कुमार पिता रामेश्वर राय के घर एक पैशन मोटर साईकिल है, फिर विक्की ने बताया कि सुक्की में विपुल पासवान पिता जीतेन्द्र पासवान के घर में 2 बाइक है, विक्की ने पुनः3 बाइक चकनसिर निवासी विशेश्वर पंडित पिता फुदनी पंडित के पातेपुर के फकीरचंद चौक स्थित कबाड़ी दुकान में होने की बात कही. फिर सिकिन्दर सहनी ने डेढ़ुआ कस्तूरी सराय में जीतेंद्र साह के घर एक मोटरसाइकिल होने की बात बताई.दोनों के बताये स्थान पर थानाध्यक्ष अजय कुमार,पुलिस अधिकारी अमरेश कुमार पाण्डेय और बीएमपी के सशत्र जवानों के साथ रात्रि में छापेमारी कर सभी बाइक बरामद किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन