ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जख्मी, आरोपित फरार

Updated at : 12 Apr 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जख्मी, आरोपित फरार

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी चंद्रदीप पासवान को इलाज के लिए […]

विज्ञापन

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी चंद्रदीप पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. घटना के संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना उस वक्त घटी, जब हाजीपुर की ओर से मुजफ्फरपुर जा रही दस चक्का वाली ट्रक के आगे इमादपुर चौक के समीप कट प्वाइंट पर एकाएक एक ट्रक पूर्वी लेन से पश्चिमी लेन में सामने आ गया.

नतीजतन मुजफ्फरपुर की ओर जा रही ट्रक का चालक अपनी संतुलन खोते हुए सड़क किनारे रहे एक दुकान में जा घुसा. इस दौरान ट्रक का अगला चक्का फट गया और ट्रक रुक गया. लेकिन इस क्रम में दुकान के बगल में रहे मोटरसाइकिल सवार युवक चंद्रदीप पासवान ट्रक के चपेट में आ गया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. घटना में दुकान के समीप खड़ी दो साइकिल भी चकनाचूर हो गया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से भागने में सफल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन